AI की मदद से 9वीं क्लास के दो छात्रों ने बनाई महिला टीचर की 'वैसी तस्वीर', फिर कर दी Viral
Muradabad AI photo student teacher: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के एक स्कूल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुरादाबाद जनपद में कक्षा 9 में पढ़ने वाले दो छात्रों ने अपने ही स्कूल की एक अध्यापिका की एआई तकनीक से गंदी तस्वीर बना दी।
गंदी तस्वीर बनाकर छात्रों ने उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। वायरल फोटो को जब स्कूल के अन्य अध्यापक और अध्यापिकाओं ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में पहले तो उन लोगों द्वारा प्रिंसिपल से शिकायत की गई।

प्रिंसिपल से शिकायत करने के बाद दोनों छात्रों द्वारा अन्य अध्यापिकाओं का भी फोटो एआई तकनीक से बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। इस मामले से परेशान अध्यापिका द्वारा मुरादाबाद सिविल लाइन थाने में दोनों छात्रों के खिलाफ शिकायत की गई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने कक्षा 9 के दोनों छात्रों के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं छात्रों के करतूत से महिला टीचर काफी तनाव में है।
अपनी ही आईडी से फोटो को किये हैं शेयर
पीड़ित महिला टीचर द्वारा सिविल लाइन थाने में दी गई तकरीर के अनुसार महिला टीचर का कहना है कि छात्रों द्वारा गुरु शिष्य की मर्यादाओं को लांघते हुए दो छात्रों ने घिनौनी करतूत की है। महिला टीचर का कहना है की दोनों ने अपनी आईडी से ही इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल की है।
फोटो वायरल होने के बाद स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों ने महिला टीचर की गंदी तस्वीर भी देख ली। इसकी जानकारी जब स्कूल के अन्य अध्यापक और अध्यापिकाओं तक पहुंची तो तत्काल पीड़िता से बताया गया। जानकारी होने के बाद उसने प्रिंसिपल से शिकायत की।
प्रिंसिपल से शिकायत किए जाने के बाद दोनों छात्रों द्वारा अन्य अध्यापिकाओं की तस्वीर को इसी तरह बना कर वायरल करने की धमकी दी गई। धमकी दिए जाने के बाद महिला टीचर द्वारा इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
महिला टीचर द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए यह भी मांग की गई है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को तुरंत डिलीट करवाई जाए और उसे वायरल होने से रोकने का भी तत्काल प्रयास किया जाए। फोटो वायरल होने के बाद वह काफी तनाव में है।












Click it and Unblock the Notifications