Moradabad: 'मुसलमान लड़के मर गए हैं क्या, जो...', मुस्लिम युवती को हिंदू युवक के साथ देखकर पीटा, फाड़ी शर्ट
Moradabad News: मुरादाबाद जिले में एक मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के के साथ शॉपिंग करता देख कुछ मुस्लिम युवक भड़क गए। इन युवकों ने युवती और युवक के साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में कुछ लोग बुर्के में मौजूद एक युवती और उसके साथ खड़े युवके के साथ बदसलूकी और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आरोपी युवक कहते हुए सुना जा रहा है कि,'मुसलमान लड़के मर गए हैं क्या, जो हिंदू के साथ घूम रही हो। मरने के बाद कब्र में नहीं जाना है।' जैसे ही यह वीडियो पुलिस के आलाधिकारियों के संज्ञान में आया तो मामले की जांच शुरू की गई।
पुलिस की मानें तो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो 21 मई का है और भोजपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम युवती और हिंदू युवक के साथ मारपीट करने वालें में भोजपुर के कुछ दुकानदार और उनके साथी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। खबर के मुताबिक, भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवती मार्केट से कपड़े खरीदकर पैदल अपने गांव की तरफ जा रही थी
इसी दौरान युवती को गांव का ही एक हिंदू युवक मिल गया , जो गांव के रिश्ते का भाई लगता है। युवती उसके साथ बाइक पर बैठ गई और घर जाने लगी। इतने में मार्केट के दुकानदार शान-ए-आलम अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवती और युवक का रास्ता रोकते हुए उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
हमलावरों ने बुर्का पहने युवती से पहले उसका नाम पूछा फिर उसके साथ वाले युवक का नाम पूछा। जैसे ही उन्हें कन्फर्म हुआ तो उन्होंने हिंदू युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक के कपड़े भी उतरवा दिए। तो वहीं, अपने पिता को बुला..नंबर दो।
इस दौरान युवती ने आरोपियों से कहा कि तुम्हें इस बात से क्या मतबल? आरोपी वीडियो में कहते हुए सुने जा सकते है कि,'मुसलमान लड़के मर गए हैं क्या, जो हिंदू के साथ घूम रही हो।' इस दौरान उन्होंने कहा कि तू मुसलमान है, तुझे कब्र में नहीं जाना है क्या?
Recommended Video

इस दौरान युवती रोती और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन हमलावर नहीं माने। युवती ने बार-बार कहा कि युवक उसका पड़ोसी है। उसके साथ गलत रिश्ते नहीं हैं। लेकिन हमलावरों ने युवक से मारपीट और युवती से अभद्रता जारी रखी। खबर के मुताबिक, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मामले में FIR दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
युवती की तहरीर पर शाने आलम, जाने आलम और हफीज को नामजद करते हुए 2 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ युवती से छेड़खानी और मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications