मुरादाबाद: बस और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
मुरादाबाद, 28 जून: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार की सुबह बस और पिकअप की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
Recommended Video

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
हादसा मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बस और पिकअप पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी हो गए हैं। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया, "एस बस और पिकअप पलट गई है। 5 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच जारी है।"
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने पिकअप को बीच में अचानक रोका, जिससे पीछे आ रही बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस डीएसीएम से टकरा गई। बस हिमाचल प्रदेश से मजदूरों को पीलीभीत ले जा रही थी। हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस वाले मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएम शैलेंद्र सिंह, एसएसपी पवन कुमार अस्पताल फिर घटना स्थल पहुंचे और डाक्टरों से घायलों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications