मुरादाबाद: सिक्योरिटी गार्ड ससुर बहू से करता था गंदा काम, बेटे ने किया विरोध तो गोली मारकर की हत्या
मुरादाबाद। खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से है, जहां एक पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने ही बेटे को गोली मार दी। पड़ोसियों ने युवक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तो वहीं, मृतक की पत्नी का आरोप है कि ससुर मेरे साथ गंदा काम करता था। इस बात की जानकारी जब पति को हुई, तो उन्होंने ससुर का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बात पर गुस्साए ससुर ने मेरे पति को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोप पिता मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर की है। जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत एक निजी हॉस्पीटल में वार्ड ब्वाय का काम करता था। दुष्यंत की शादी 10 महीने पहले मझोला थानाक्षेत्र के सूर्य नगर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। दुष्यंत के पिता वीरेंद्र भी निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। गार्ड के पास लाइसेंसी बंदूक और रिवाल्वर हैं। मृतक दुष्यंत की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर शादी के बाद से ही उस पर गंदी नजर रखता था। पहले भी एक बार ससुर ने उससे अश्लील बातें की थीं, जिसकी शिकायत उसने पति और सास से की थी।
पीड़ित महिला ने बताया कि 25 नवंबर को सास और पति किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। तभी ससुर ने अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं, किसी को भी बताने पर पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आज सुबह सब वापस आए तो उसने अपने पति को सब कुछ बता दिया। इस बात से गुस्साया पति अपने पिता के पास गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पिता ने उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता और छोटा बेटा अभिषेक कौशिक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। गोली चलाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दुष्यंत को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पिता ने नहीं, मैंने मारी भाई को गोली
आरोप है कि पिता की करतूत पर छोटे बेटे ने पर्दा डालने की कोशिश की। वह वारदात के बाद अपने पिता के साथ घर से भाग गया था, लेकिन जब पुलिस घर पहुंची तो लगभग दो घंटे बाद वह वापस लौट आया। इतना ही नहीं, उसने अपनी अंटी से पिस्टल निकाली और पुलिस को सौंपते हुए मुस्कुराकर बोला कि भाई को गोली पिता ने नहीं, मैने मारी है। पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर पिस्टल कब्जे में ले ली।
क्या कहा एसपी सिटी अमित कुमार ने...
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पिता ने बेटे को गोली मार दी। मृतक की पत्नी द्वारा लगाये गये गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी ससुर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications