भाजपा सांसद के भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने थाने के पास मारी गोलियां

Moradabad news, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में भाजपा सांसद के चचेरे भाई पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से हमला कर दिया। वारदात को थाने के बाद अंजाम दिया गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप

गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप

मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा से महज 20 कदम की दूरी पर शुक्रवार की शाम छह बजे गोलियों की तड़तड़ाहट ने हड़कंप मचा दिया। दरअसल, थाने के बराबर में सैनेटरी की दुकान चलाने वाले जयप्रकाश सैनी उर्फ बबलू पर अज्ञात बाइक सवार बंदूक धारियों ने छह राउंड गोलियां चला दीं। पाकबड़ा पुलिस ने घायल जयप्रकाश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टरो ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।

सासंद पहुंचे अस्पताल

सासंद पहुंचे अस्पताल

घायल जयप्रकाश संभल से भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी के चचेरे भाई हैं। थाना पाकबड़ा के पास ही उनकी दुकान है। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद भी अस्पताल पहुंच गए और पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली।

अब तक नहीं ​हुई बदमाशों की पहचान

अब तक नहीं ​हुई बदमाशों की पहचान

आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा ने बताया कि अभी हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+