पंजाब में CIA का बड़ा ऐक्‍शन, कुख्यात संपत नेहरा गैंग के गुर्गे धरे गए, हथियार भी बरामद

मोहाली। पंजाब में पुलिस व CIA स्‍टाफ ने कुख्‍यात संपत नेहरा गैंग के खिलाफ कार्रवाई की है। इस गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली के एस.एस.पी. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि, गिरफ्तार किए गए गुर्गों से काफी मात्रा में हथियारों के साथ-साथ वारदात के समय इस्तेमाल किए गए स्कूटर और कपडे भी मिले हैं। उन्‍होंने बताया कि, टीमों द्वारा गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

Punjab Police CIA staff Action against criminals in mohali, 5 arrested

एस.एस.पी. ने बताया कि, अश्विनी पर कई मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों को खरड़-मोरिंडा हाईवे पर कार लूटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्‍होंने कहा कि, उक्‍त गैंगस्‍टर पर जीरकपुर के मशहूर होटल के मालिकों से रंगदारी मांगने के आरोप भी हैं। एक अन्‍य पुलिस अधिकारी ने कहा कि, गैंगस्टर अश्विनी और उसके साथियों की गिरफ्तारी मोहाली जिले की सी.आई.ए. स्टाफ की टीम द्वारा की गई। मोहाली पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए संपत नेहरा गैंग के इन गुर्गों को पकड़ा।

Punjab Police CIA staff Action against criminals in mohali, 5 arrested

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, संपत नेहरा गैंग इलाके में लूट के मामले में कुख्‍यात है। हमें इस गैंग के खिलाफ शिकायत मिली थी, इसलिए उनकी तलाश की गई। उनकी गिरफ्तारी खरड़ में लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में की है। पुलिस को उनसे काफी मात्रा में हथियारों के साथ-साथ वारदात के समय इस्तेमाल किए गए स्कूटर और कपडे मिले हैं।

बम्बीहा गैंग का गैंगस्‍टर भी पकड़ा गया
मोहाली की पुलिस द्वारा गैंगस्टर हरप्रीत भुल्लर को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में भुल्लर और उसके दो दोस्तों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पता चला है कि, वे बार्डर पर ड्रग्स की सप्लाई करते थे। इसके अलावा वे अवैध हथियारों की तस्करी भी किया करते थे। हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई के लिए गाड़ी का इस्तेमाल किया करते थे और गाड़ी पर फर्जी नंबर की प्लेट से लगातार वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि, भुल्लर व उसके साथी पिछले 2 महीनों से जीरकपुर में रह रहे थे। उनके द्वारा माल की अलग-अलग जगहों पर सप्लाई होती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+