मिर्जापुर: ड्यूटी पर जा रही महिला सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही महिला सिपाही को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल लोगों ने सिपाही को पीएसची में भर्ती कराया और पड़री थाना पुलिस को सूचना दी। इलाज के दौरान महिला सिपाही की दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी दी।

Woman constable Ujjwal Sengar no more in road accident

मिली जानकारी के मुताबिक, उज्जवल सेंगर (22) जालौन जिले के रामपुर थाना क्षेत्र जगम्मनपुर गांव की रहने वाली थी। 24 जुलाई को उसकी पड़री थाने में तैनाती हुई थी। इससे पहले वो कोतवाली शहर में तैनात थी। वह शहर में ही किराये के मकान में रहती थी। तीज पर्व के कारण शविवार की सुबह उसकी ड्यूटी पड़री थाने के चंडिका धाम मंदिर पर लगी थी। वह सुबह छह बजे ड्यूटी के लिए जा रही थी।

महिला सिपाही कपसौर गांव के पास पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बाद सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए मुड़ी थी। इस दौरान डिवाइडर पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। महिला सिपाही हेलमेट लगाई थी। उसके शरीर मे अंदरूनी चोट आई। सूचना पर आनन-फानन में थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी उच्चाधिकारियों को सूचना देकर घायल सिपाही को उपचार के लिए पीएचसी पड़री पर ले गई।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पीएचसी में डॉक्टर नहीं थे। घायल सिपाही की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक मौके पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+