UP: मिर्जापुर का पानी प्रयाग कैसे गया? डीएम को आया गुस्सा, अधिकारियों ने साधी चुप्पी, देखें Video

UP Mirzapur News: मिर्जापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अधिकारियों और किसानों की एक बैठक में दिव्या मित्तल सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगा रही हैं। उनके द्वारा सवाल किया जा रहा है कि बिना उनकी अनुमति के मिर्जापुर से पानी प्रयागराज के लिए क्यों छोड़ा गया। [Video नीचे है।]

किसान और अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा इस तरह सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सवाल किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि यदि जिलाधिकारी ऐसे रहें तो जिले की तस्वीर बदल सकती है।

up-how-did-the-water-of-mirzapur-go-to-prayagraj-dm-got-angry

दरअसल, मिर्जापुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा लगातार सिंचाई के पानी की शिकायत जिलाधिकारी से की जा रही थी, ऐसे में जिलाधिकारी द्वारा बैठक बुलाई गई।

बैठक में किसानों द्वारा बताया गया कि मिर्जापुर के नारायनपुर पंप कैनाल पर बने डैम से प्रयागराज की बाणसागर नहर में पानी छोड़ा गया। जिसके चलते मिर्जापुर के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों द्वारा बताया गया कि पानी छोड़े जाने के चलते उनके सामने काफी समस्याएं आ चुकी हैं।

किसानों द्वारा यह बात जिलाधिकारी को बताई गई तो जिलाधिकारी आग बबूला हो गईं। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि यह किसके आदेश से हुआ और कैसे मिर्जापुर का पानी प्रयागराज चला गया? जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या मिर्जापुर जिला जिला नहीं है?

आगे उन्होंने कहा कि अगर पानी है, तो सब लेंगे। अगर नहीं है, तो सब भुगतेंगे। यदि उनके पौधे सूख रहे हैं तो हमारे भी सूख रहे हैं । किस को पानी देना है कौन निर्णय करेगा? मिर्जापुर, प्रयागराज या मध्य प्रदेश या आप इसका निर्णय करेंगे? जिलाधिकारी द्वारा यह भी सवाल किया गया कि जब डैम में पानी लेवल कम है तो दूसरे जिले के लिए क्यों छोड़ा गया?

उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए जिलाधिकारी की अनुमति लेनी होती है और इसका रोस्टर बना हुआ है। तो इन सब का पालन क्यों नहीं किया गया। और यदि पानी छोड़ा जाना था तो इसके लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई जानी चाहिए थी जिसका पालन क्यों नहीं किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सवाल पूछे जाने के दौरान चाहे विभाग का कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे पाया।

फिलहाल मिर्जापुर जिलाधिकारी के सख्त तेवर को देखते हुए जहां अधिकारियों में खलबली मची हुई है वही किसान और मिर्जापुर की जनता काफी खुश नजर आ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा जिलाधिकारी के इस कदम की जमकर सराहना की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+