मिर्जापुर: एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीन महिलाएं और दो बच्चे गंगा में बहे

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा शीतलाधाम मंदिर में आराजी लाइन सुल्तानपुर गंगा घाट पर नहाते समय एक ही परिवार के दो बच्चे गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। बच्चों को बचाने में घर की तीन महिलाएं भी डूबने लगीं। उन्हें घाट पर मौजूद मल्लाहों ने उन्हें बांस के सहारे बचाया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर चुनार कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे दोनों बच्चों की तलाश में जुटी।

वाराणसी से आए थे मुंडन संस्कार कराने

वाराणसी से आए थे मुंडन संस्कार कराने

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के शिवपुरवा निवासी कल्लू मौर्य के पुत्र का मुण्डन कराने के लिए परिवार के सदस्य चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा स्थित शीतलाधाम मंदिर पर आए थे। उन्हीं के साथ वाराणसी के गुरुधाम कालोनी निवासी कल्लू की बहन का लड़का अनमोल वर्मा (12) पुत्र अमित वर्मा व महमूरगंज वाराणसी के शिवपुरवा निवासी दूसरी बहन का पुत्र उज्ज्वल (12) पुत्र राजेश मौर्य भी मुण्डन संस्कार में शामिल होने आए थे।

गंगा स्नान करते समय डूबे दो बच्चे

गंगा स्नान करते समय डूबे दो बच्चे

परिवार के सदस्य मंदिर में दर्शन पूजन से पूर्व गंगा स्नान करने चले गए। उन्हीं लोगों के साथ दोनों बच्चे भी आराजी लाइन सुल्तानपुर घाट पर गंगा स्नान करने लगे। इसी बीच अनमोल का पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा।

तीन महिलाओं को बचाया

तीन महिलाओं को बचाया

उसे बचाने के लिए उसका मौसेरा भाई उज्ज्वल मौर्या आगे बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख कल्लू की मां और दोनों बहन गहरे पानी में डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो वे भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गयी। तब तक मल्लाहों ने अपना बांस पकड़ा कर महिलाओं को बचा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+