मिर्जापुर: ट्रक पलटने के बाद मची होड़, लोगों के हाथ जो बर्तन लगा उसी में भरकर ले गए पेंट
Mirzapur news, मिर्जापुर। नागपुर से नेपाल के बार्डर वीरपुर जा रही पेंट से लदी ट्रक देहात कोतवाली के करनपुर पहाड़ी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी पलटने से चालक-खलासी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उधर सुबह ट्रक गिरने से सड़क पर फैले पेंट के डिब्बों को ग्रामीण लूट ले गए।

नागपुर से नेपाल जा रहा था ट्रक
नागरपुर से रंग का पैकेट, पेंट आदि सामग्री लेकर ट्रक वीरपुर नेपाल जा रहा थी। ट्रक देहात कोतवाली के करनपुर के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंचे करनपुर चौकी प्रभारी अजय ओझा ने ट्रक के चालक 40 वर्षीय विपिन दुबे और खलासी को अंदर से निकालकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

सड़क पर फैले पेंट को लूट ले गए ग्रामीण
ट्रक पलटने से पेंट और रंग के डिब्बे सड़क पर बिखर गए थे। पेंट का ट्रक पलटने से आस-पास के ग्रामीण बंद डिब्बे के साथ सड़क पर बिखरे पेंट को घर से लाए डिब्बा में भरकर लूट ले गए। एसआई अजय ओझा ने बताया कि चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। गाड़ी पलटने से सड़क पर आवागमन बाधित हुआ था।

सड़क पर फिसल रहे थे वाहन
क्रेन की सहायता से ट्रक को किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया गया। पेंट सड़क पर गिरने के कारण आने वाले वाहन सड़क पर फिसल रहे थे। ग्रामीण सड़क पर गिरे पेंट को ले गए।












Click it and Unblock the Notifications