बुआ के साथ नहाने आए एक ही परिवार के 5 बच्चे, आंखों के सामने तीन बहनों की मौत
Mirzapur news, मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में एक बड़ा हदसा हो गया। गंगा घाट पर सुबह बुआ के साथ स्नान करते समय तीन बहनें और दो भाई डूबने लगे। मछुआरों ने दो भाइयों को बचा लिया पर तीन बहने डूब गईं। तीनों को बाहर निकालने के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बैगर तीनों के शव को जल में प्रवाहित कर दिया। मौत की सूचना पर दोपहर में एसडीएम सदर और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

बुआ के साथ गए थे गंगा स्नान करने
दुगौली गांव निवासी सुषमा अपने भाई विमल कुमार पांडेय के बच्चे 14 वर्षीय पुत्री अंशिका, 12 वर्षीय संध्या, 10 वर्षीय चिराग, धीरेंद्र पांडेय की नौ वर्षीय पुत्री बबली, कमल का 12 वर्षीय दर्शन घाट पर स्नान करने गए थे। बुआ सुषमा के साथ पांचों बच्चे गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान अंशिका, संध्या और बबली गहरे पानी में चली गईं। उनको डूबता देख भाई चिराग व दर्शन आगे बढ़े। बच्चों के डूबने का शोर होने पर वहां मौजूद मछुआरों ने किनारे मौजूद चिराग व दर्शन को बचाकर बाहर निकाला। तब तक तीनों लड़कियां डूब गई थीं।

तीनों का शव गंगा में प्रवाहित किया
मछुआरों ने गंगा में डूबकी लगाकर अंशिका और संध्या को बाहर निकाला। आधे घंटे बाद बबली को भी खोजकर बाहर निकाला गया। परिजन तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए तीनों के शव को गंगा में ही प्रवाहित कर दिया। तीन बच्चों के गंगा में डूबने की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय घर पर पहुंचे। बच्चों के दादा जयशंकर पांडेय ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications