मिर्जापुर: एक लड़की से प्यार कर बैठे दो टीचर, फिर इश्क में गंवा दी दोनों ने जान

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में लव ट्रायंगल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही स्कूल में पढ़ाने वाले दो शिक्षकों को एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों शिक्षकों ने पहले एक-दूसरे को फिर उनके सहकर्मियों ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी शिक्षक कुछ भी समझने को तैयार नहीं हुआ। जब बात नहीं बनी तो इसमें एक शिक्षक ने दूसरे को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया और उसका कत्ल कर दिया। कत्ल के कुछ ही घंटे बाद कातिल शिक्षक ने खुद भी सुसाइड कर लिया।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला मिर्जापुर जिले विंध्याचल थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव के कुएं में शिक्षक सूरज पांडेय का शव मिला था। इस मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हीं के साथ एक ही स्कूल में पढ़ाने वाले दो साथी शिक्षकों ने सूरज की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार मृतक सूरज, अनुज और रत्नेश एचपी तिवारी पब्लिक स्कूल कुरैठी में अध्यापक थे। सूरज और अनुज में अच्छी दोस्ती थी।

दोस्त की हत्या के बाद किया सुसाइड

दोस्त की हत्या के बाद किया सुसाइड

अनुज का एक लड़की से तीन वर्ष से प्रेम संबंध था। इस बीच पिछले दो महीने से उसी लड़की से सूरज भी फोन पर बातचीत करने लगा। अनुज को जब इसका पता चला तो उसने सूरज को मना किया। मगर सूरज नहीं माना तो अनुज ने अपने साथी रत्नेश के साथ मिल कर 11 फरवरी को सूरज की मफलर से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सूरज के शव को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद सूरज की बाइक घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर जाकर फेंक दी।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

वहीं, सूरज की हत्या के बाद अनुज ने भी 13 फरवरी को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। तफ्तीश के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल सहयोगी रत्नेश को गिरफ्तार करते हुए सूरज की लापता बाइक भी बरामद कर ली। उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। म‍िर्जापुर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया क‍ि थाना विंध्याचल में सूरज पांडे नामक व्यक्ति की गुमशुदगी 12 तारीख को दर्ज हुई थी। जांच में ज्ञात हुआ कि सूरज, अनुज और रत्नेश और कुछ अन्य लोग एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। एक लड़की से प्रेम प्रसंग के मामले में अनुज और सूरज में वे वैमनस्यता बढ़ी लेक‍िन बाद में समझौता भी साथियों ने कराया था लेक‍िन अस्थाई साब‍ित हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+