मिर्जापुरः शराब पीकर आया पति और पत्नी के साथ किया खौफनाक काम

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के ‌विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल नई बस्ती मोहल्ले में बुधवार की देर रात पत्नी से झगड़े के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे से बाहर आकर परिजनों को पत्नी के ‌बीमार होने की जानकारी दी। परिजनों ने गले में निशान देखकर हत्या किए जाने का शोर मचाया तो पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस हेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार पति को पकड़ने में जुट गई है।

mirzapur husband did murder of his wife

भदोही के गोपीगंज गोपालपुर उपरवार गांव निवासी संतोष निषाद ने पांच वर्ष पूर्व अपनी पुत्री पार्वती की शादी विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के श्याम विलास निषाद से किया था। श्याम विलास मैजिक चालक है। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। श्याम विलास अक्सर नशे में घर आकर पत्नी पार्वती की पिटाई करता था। बुधवार की रात को भी नशे में घर आया तो पत्नी से झगड़ा हुआ।

देर रात श्याम विलास ने सो रही पत्नी की उसी के साड़ी से गला दबा कर हत्या कर दी। पत्नी के बगल में ही तीन वर्ष का पुत्र अंश भी सो रहा था। राम विलास ने भोर में चार बजे कमरे से बाहर निकलकर उसने अपने पिता जद्दू और भाभी अजोरा को पत्नी के बीमार होने की बात बताई। जब उसकी भाभी अजोर ने जाकर देखा तो पार्वती की मौत हो गई थी। गले मे निशान और खून लगा हुआ था। अजोरा ने हत्या किए जाने का शोर मचाया तो श्याम विलास मौका पाकर फरार हो गया।

mirzapur husband did murder of his wife

ससुराल वालों ने मायके और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल वेद प्रकाश राय ने शव को पोस्टमार्टम के ल‌िए भेज दिया। मृतका के पिता संतोष ने दहेज प्रताड़ना में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपित पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ने में जुट गई है। सीओ सिटी सुधीर कुमार ने कहा कि रात में सोते समय पत्नी की गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मायके वालों की तहरीर पर फरार पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+