'बंटे थे, इसलिए कटे थे', मिर्जापुर में CM Yogi ने कहा- आज माफिया गिड़गिड़ा रहे, रहम की भीख मांग रहे

Chief Minister Yogi Adityanath in Mirzapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे। मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंटे थे, इसलिए काटे थे। बंटिए मत, एकजुट होकर विकास और सुरक्षा के इस माहौल में आगे बढ़िए।

विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले माफिया समानांतर सरकार चलाते थे। जब इनका खलीफा निकलता था तो जनता डर जाती थी और प्रशासन उनको सैल्यूट करने के लिए मजबूर रहता था।

Chief Minister Yogi Adityanath in Mirzapur

उन्होंने कहा कि आज के समय में माफिया गिड़गिड़ा रहे हैं रहम की भीख मांग रहे हैं। माफिया कह रहे हैं कि हुजूर एक बार जान बख्श दो। किसी को छेड़ेंगे नहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब लोग बदलते हुए उत्तर प्रदेश को देख रहे हैं। लोग बदलते हुए मिर्जापुर को देख रहे हैं। यहां पहले मां विंध्यवासिनी के क्या हाल थे? आने में डर लगता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

अब आपको मंदिर में दिव्य दर्शन होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अब मिर्जापुर के लोग गर्व से कह सकते हैं कि हमारे पास भी मेडिकल कॉलेज है। विश्वविद्यालय भी यहां पर बनने जा रहा है। अब लोगों को कहीं और जाना नहीं पड़ेगा।

समाज को लड़ाने वाले माफिया के सामने रगड़ते थे नाक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग जाति का खेल खेल रहे हैं और समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। यह वही लोग हैं जो माफिया के सामने गिड़गिड़ाते थे और नाक रगड़ते थे। आज प्रदेश में विकास हो रहा है तो इनको कैसे अच्छा लग सकता है।

यह आपके विकास में बैरियर बना रहे हैं। यह वर्तमान के साथ ही आपका भविष्य भी खराब करना चाहते हैं। सीएम योगी ने यह भी कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है कि माफिया फिर से हावी ना हो पाएं। उनको फिर से सिर उठाने का मौका ना मिल पाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आज प्रधानमंत्री किसी भी देश में जाते हैं तो पूरा देश उनका स्वागत करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पीएम का देश के लिए समर्पण है। हर काम देश के नाम होता है और विकास के साथ आगे बढ़ने का काम हो रहा है।

मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करने के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने 765 करोड़ रुपये की 127 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+