मिर्जापुर: पड़ोसी की छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने आग लगाकर दी जान, आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पड़ोसी युवक की छेड़खानी से आजिज आकर किशोरी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से लड़की के परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी युवक किशोरी को स्कूल और कोचिंग आते जाते समय छेड़ता था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला?
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय छात्रा ने रविवार की शाम घर के अंदर कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। बेटी को आग की लपटों से घिरा देख परिजनों ने उसे किसी तरह बचाया। तत्काल उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। किशोरी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। सोमवार की शाम को उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद छात्रा के दादा ने लालगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि किशोरी के स्कूल और कोचिंग जाते समय पड़ोसी युवक बोली बोलता था।
छेड़खानी से तंग छात्रा ने दी जान
परिजनों ने बताया कि युवक किशोरी से छेड़खानी कर उसे प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर उसने कमरे में बंद कर खुद को आग लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर परिवार के किया।












Click it and Unblock the Notifications