Mirzapur में ट्रेन से कटे दो बच्चे, परिवार में पसरा मातम, आधे घंटे तक सीमा विवाद में उलझी पुलिस

मिर्जापुर जिले में रेल लाइन पार करते समय दो बच्चे शुक्रवार की सुबह में ट्रेन से कट गए। घटना के बाद दोनों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं सूचना मिलने के बाद करीब आधे घंटे तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

Vindhyanchan Mirzapur news

Mirzapur जिले के विंध्याचल थाना अंतर्गत रेहड़ा इलाके में स्थित रेलवे पुल पुरानी केबिन के पास छोटकी मऊहरिया के रहने वाले दो बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। घटना के बाद दोनों के परिवारों में मातम का माहौल है। वहीं विंध्याचल थाने की पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

Mirzapur News

रेलवे ट्रैक पार करते समय आ गई ट्रेन
बताया जा रहा है कि छोटकी मऊहरिया के रहने वाले 8 वर्षीय आर्यन वर्मा और 9 वर्षीय राज्य सरोज शुक्रवार को रेलवे लाइन पार कर अपने घर आ रहे थे। वे रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे इसी दौरान ट्रेन आ गई। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे उसके बाद दोनों की पहचान करते हुए पुलिस तथा परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मासूम बच्चों के शव को लेकर रोने के लिखने लगे। रेलवे लाइन पर बच्चों के कटने की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और विंध्याचल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

आधे घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिलने के बाद विंध्याचल थाने की पुलिस और आरपीएफ के बीच आधे घंटे तक सीमा विवाद का मामला चलता रहा। इस दौरान मासूम बच्चों के शव को लेकर परिजन रोते बिलखते नजर आए। आधे घंटे बाद विंध्याचल थाने की पुलिस दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात किया गया तो अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वहीं अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सीमा विवाद जैसी कोई बात नहीं हुई थी।

Recommended Video

    मिर्ज़ापुर: डॉक्टर बना निर्दई, बिना पैसा लिए बच्चे का नहीं किया ऑपरेशन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+