यूपी: कोषागार में गंदगी देखकर गुस्साए मंत्री, 'एक बूंद स्याही से ज़िंदगी खराब कर दू़ंगा'

मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने मिर्जापुर जिले में स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देख कैबिनेट मंत्री ने अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 'एक बूंद स्याही से जिंदगी खराब कर दूंगा'। इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मी को बुलाकर उसे अलमारी के पास जमा गंदगी दिखाई। साथ ही ऑफिस सुपरिटेंडेंट का चार दिन व सफाईकर्मी का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

Cabinet Minister Suresh Khanna visited Mirzapur

मीडिया खबरों के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को मिर्जापुर जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के कोषागार अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जिला कोषागार का निरीक्षण किया। वहां गंदगी पाए जाने पर नाराजगी वयक्त की। रिकार्ड के रखरखाव में भी लापरवाही उन्हें इस कदर नागवार लगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बस एक बूंद स्याही से आपकी जिंदगी खराब कर दूंगा। आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने गंदगी पर सेक्शन इंचार्ज का चार दिन तथा सफाई कर्मी का सात दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यालय में फाइल मेंटेन नहीं थी। उन्होंने कोषाधिकारी को निशाने पर लिया और पूछा कि आप कभी देखते हैं यह रजिस्टर, इस पर कोई जवाब नहीं मिला। इसी तरह रिकार्ड डाटा में कई खामियां देख वित्त मंत्री ने जिलाधिकारी से जांच करने और रिपोर्ट देने की बात कही है। साथ ही मुख्य कोषाधिकारी से कहा कि वे व्यवस्था ठीक कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+