धरना देने सड़क पर बैठ गए भाजपा नेता फिर एसपी को देखकर पैर छुए और रोकर बोले- मेरे साथ की बदसलूकी
मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व काशी क्षेत्र के मंत्री अनिल सिंह धरने पर बैठ गए। चालान कटवाने के बाद भी उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सूचना पर मौके पर भाजपा नगरपालिका अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेता दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग करने लगे और सड़क पर बैठ गए। मौके पर एसपी अवधेश पांडेय पहुंचे तो अनिल सिंह उनके पैर छूकर रोने लगे। एसपी के समझाने पर अनिल सिंह धरने से उठे।

'पुलिस ने किया दुर्व्यवहार'
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह बाइक से विसुंदरपुर स्थित राज्यसभा सांसद रामसकल के आवास से लौट रहे थे। रास्ते में एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सिटी सुधीर कुमार, शहर, कटरा, यातायात और महिला थाने की फोर्स वाहन चेकिंग कर रही थी। दोमुहिया के पास पुलिस ने अनिल सिंह की बाइक रोक ली। हेलमेट न लगने पर चालान कराने के बाद अनिल सिंह और एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय में कहासुनी हो गई। शहर कोतवाल ने उनके बाइक कि चाभी निकालकर उनका परिचय पत्र फेंक दिया।

एसपी के छुए पैर
अनिल सिंह पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंचे एसपी अवधेश पांडेय मौके पर पहुंचे। एसपी के पहुंचने पर उनके पैरों में गिरकर रोने लगे। एसपी के समझाने पर अनिल सिंह धरने से उठे।

एएसपी बोले- कोई दुवर्यव्हार नहीं हुआ
अनिल सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस के रोकने पर हेलमेट न होने पर 500 का चालान कटवाया। इस पर एएसपी सिटी ने सत्ता में होने के कारण नियम कानून पालन करने आदि की बात कहने लगे और खुद बिना वर्दी में वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। बिना वर्दी में वाहन चेकिंग करने की बात कहने पर दुर्व्यवहार किया। इस संबंध एएसपी सिटी प्रकाश ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता अनिल सिंह के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया। हेलमेट न होने पर चालान किया गया।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications