Mirzapur News: बाइक से टक्कर के बाद हवा में उछली नीलगाय, बाइक सवार की हालत गंभीर- Video Viral

मिर्जापुर में तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही नीलगाय एक बाइक सवार से टकरा गई। टक्कर के बाद नीलगाय हवा में उछलते हुए दूर गिरी जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। घायल बाइक सवार की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Mirzapur Nilgai Video VIral

Mirzapur जिले के कोतवाली अंतर्गत विशाल पूरी कॉलोनी में जंगल से भटक कर सड़क पर आए एक नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप में घायल बाइक सवार को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

शहर में चला नीलगाय का तांडव

शहर में चला नीलगाय का तांडव

दरअसल, मिर्जापुर जिले के कोतवाली इलाके अंतर्गत शनिवार को एक नीलगाय जंगल से भटक कर शहर में आ गई। लोगों की भीड़ में नीलगाय भागते दौड़ते हुए खुद को बचा रही थी। इसी बीच मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के रहने वाला यासी खां नामक एक व्यक्ति बाइक से किसी काम से शहर जा रहा था। वह कोतवाली इलाके के विशाल पुरी कॉलोनी में पहुंचा था इसी दौरान तेज रफ्तार में दौड़ती हुई नीलगाय पहुंची और उसकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय हवा में उछलते हुए गिर गई जबकि बाइक सवार भी गिरकर अचेत हो गया।

नीलगाय के भागने पर लोगों ने उसे उठाया

नीलगाय के भागने पर लोगों ने उसे उठाया

टक्कर के बाद नीलगाय वहां से भाग निकले जबकि यासी खां वही पर अचेत हालत में पड़ा रहा। घटना के बाद स्थानीय लोग उसके पास पहुंचे और उसे उठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद उसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। ऐसे में उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मयखाने में पहुंच गई नीलगाय

मयखाने में पहुंच गई नीलगाय

विशाल पुरी कॉलोनी में जिस स्थान पर नीलगाय और बाइक सवार के बीच टक्कर हुई थी वहीं पर पास में स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में या पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार अपनी बाइक से आ रहा था इसी बीच तेज रफ्तार में दौड़ते हुए नीलगया उसे से टकरा गई। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक सवार से टक्कर होने के बाद नीलगाय इधर-उधर दौड़ती रही। दौड़ते हुए नीलगाय भटवा की पोखरी पर स्थित एक देसी शराब के ठेके के अंदर प्रवेश कर गई। मयखाने में नीलगाय के प्रवेश करने के बाद वहां पर हड़कंप मच गई। मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे उसके बाद लोगों ने इसके बारे में पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम देसी शराब के ठेके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत करते हुए किसी तरह नीलगाय को पकड़ा गया। नीलगाय को पकड़ने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

Recommended Video

    मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी के नाम पर वेबसाइट से हो रही धोखाधड़ी, आरोपी पटना से गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+