युवक की मौत पर परिजनों ने किया चक्का जाम, पत्थरबाजी में एएसपी सिटी घायल

Uttar pradesh News, मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ पर मोटर गैरेज के दुकान में बुधवार की सुबह अबूझ हाल में मैकेनिक का फंदे से लटका शव बरामद होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने की कोशिश की पर परिजन नामजद हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। पुलिस ने बलपूर्वक जाम को हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने पत्थरबाजी कर दी। इसमें एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय का सिर फट गया।

ASP city injured in stone pelting after death of youth

खाना देने गए भाई ने देखा शव
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा खुर्द गांव निवासी 20 वर्षीय चंदन मौर्या पुत्र जमुना प्रसाद मौया की बलहारा मोड़ पर किराए के मकान में मोटर गैरेज की दुकान है। बुधवार की सुबह आठ बजे वह घर से दुकान के लिए निकला। एक घंटे बाद उसका बड़ा भाई धीरज खाना लेकर वहां पहुंचा तो शटर बंद था। परिजनो को सूचना देकर उसने खोजबीन की पर पता नहीं चला। आखिर में उसने दुकान का शटर उठाया तो उसका भाई फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।

परिजनों ने किया सड़क जाम
देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनो ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। सीओ सदर व एसडीएम मड़िहान के समझाने पर परिजन नामजद आरोपितो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। एएसपी सिटी, एएसपी नक्सल फोर्स के साथ बलपूर्वक शव को दुकान से निकाल ने पहुंचे तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

एएसपी सिटी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
पथराव में कई पुलिसकर्मियों के साथ एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय व अन्य पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए। मंडलीय अस्पताल में एएसपी सिटी का उपचार कराया गया। पुलिस ने भी लाठी भांज कर पत्थरबाजों को खदेड़ा। देहात कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनो के तहरीर पर आरोपितों और पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+