Mirzapur Election: पहले राजा भैया पर बयान, अब मिर्जापुर चुनाव को लेकर अनुप्रिया पटेल ने कही बड़ी बात

Mirzapur Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सातवें और आखिरी चरण का मतदान बाकी है। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होना है। चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत लगा दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा। मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल सोनेलाल की नेता अनुप्रिया पटेल चुनाव मैदान में हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन से डॉ रमेश बिंद चुनाव लड़ रहे हैं।

after-the-statement-on-raja-bhaiya-now-anupriya-patel-said-a-big-thing-regarding-mirzapur-election

मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही अनुप्रिया पटेल ने दावा किया है कि मिर्जापुर की जनता उन्हें तीसरी बार सांसद बनाएगी। एक चैनल से बात करते हुए अनूप पटेल द्वारा यह दावा किया गया कि मिर्जापुर में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।

चुनाव है तो सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतरेंगे। लेकिन, मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र में बीते 10 सालों में मेरे द्वारा जो काम किए गए हैं उसके आधार पर मैं यह दावा कर सकती हूं कि मिर्जापुर की जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके समर्थन में चुनाव प्रचार किया है। बीते 10 सालों में हमारी डबल इंजन की सरकार के काम की बदौलत यहां के लोग तीसरी बार सेवा करने का अवसर जरूर देंगे।

एक बार फिर बनने जा रही है एनडीए की सरकार
अनुप्रिया पटेल ने दावा किया कि शुरुआती चरण में जनता के अंदर जिस तरीके से उत्साह देखने को मिल रहा था उसे यह आवास हो गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पहले तो यह एनडीए के साथियों को आभास हो रहा था।

लेकिन अब एनडीए की सरकार तीसरी बार बनने का आभास इंडिया गठबंधन को भी हो चुका है। वहीं अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान के जवाब में उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास हमारा नहीं बल्कि उनका डगमगाया हुआ है।

दरअसल, कौशांबी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने राजा भैया पर बयान दिया था। अनुप्रिया पटेल ने कहा था कि अब राजा रानी के पेड़ से नहीं बल्कि ईवीएम से पैदा होते हैं। अनुप्रिया पटेल के बयान के बाद खूब बवाल मचा था।

राजा भैया की पार्टी द्वारा मिर्जापुर जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन किया गया है। राजा भैया के पार्टी के लोग मिर्जापुर इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ रमेश बिंद के लिए चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। अब 4 जून को परिणाम आने पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+