UP Mirzapur: दाल-चावल-रोटी खाकर पिया आम का जूस, पूरा परिवार हुआ बीमार, एक युवक की मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एक परिवार को पालने का शिकार हुआ है। एक युवक की मौत हो गई है जबकि परिवार के अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य दाल चावल और रोटी खाने के बाद आम का जूस पी लिए थे। उसके बाद परिवार के सभी लोग बीमार हो गए।
बीमार होने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को पहले समीप में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रयागराज में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रयागराज में उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह परिवार के एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डॉक्टरों का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के हलिया विकासखंड के मड़वा धनावा गांव का है। गांव में धर्मेंद्र कुमार नामक व्यक्ति का परिवार रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार की दोपहर में परिवार के सभी सदस्य दाल चावल और रोटी खाने के बाद आम का जूस पी लिए थे।
उसके थोड़ी देर बाद परिवार के सदस्यों के पेट में दर्द होने लगा। एक के बाद एक बीमार होने लगे उसके बाद सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में उनकी हालत में सुधार नहीं हुई उसके बाद वहां से सभी को प्रयागराज में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रयागराज में अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह 26 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। वही धर्मेंद्र की पत्नी और मां समेत उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री और अन्य लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के सदस्यों की स्थिति अभी चिंताजनक बनी हुई है।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और जांच-पड़ताल की। डॉ अभिषेक जायसवाल द्वारा बताया गया कि फूड प्वाइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार के लोग कुएं का पानी पीते थे ऐसे में कुएं में ब्लीचिंग पाउडर भी डाला गया है।












Click it and Unblock the Notifications