एक पिंजरे के लिए दोस्त की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट
Meerut news, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में महज एक पिंजरे के लिए युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या का खुलासा करते हुए युवक के दोस्त और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, गुरुवार को मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में युवक की लाश मिली थी।। युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या की गई थी।

कबूतर के पिंजरे के लिए दोस्त की हत्या
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अनिल उर्फ बंटी के रूप में कर मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि अनिल ने अपने एक दोस्त मनीष से कबूतर का पिंजरा लिया था, लेकिन वह उसे वापस नहीं लौटा रहा था। मनीष और उसके दो साथियों गोलू और राजा ने अनिल को शराब पीने के लिए बुलाया। शराब पीने के बाद उन्होंने अनिल से पिंजरा वापस मांगा तो उनके बीच गाली- गलौच होने लगी।

गोली से नहीं मरा तो पत्थर से कुचलकर की हत्या
एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि इसी बीच मनीष ने अनिल पर गोली चला दी, लेकिन अनिल गोली से बच गया। फिर मनीष ने पत्थरों से वार करते हुए अनिल को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन आखिरकार पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल मनीष सहित उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications