मेरठ: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, महिला की झुलसकर दर्दनाक मौत

Meerut news, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान मकान महिला अकेली थी। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक वह आग की लपटों में घिर चुकी थी। महिला को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और बुरी तरह झुलसकर उसकी मौत हो गई।

खाना बना रही थी महिला

खाना बना रही थी महिला

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला ढबाई नगर की गली नंबर पांच में फिरोज अपनी पत्नी अफसाना के साथ किराये के मकान में रहता है। फिरोज मजदूरी कर अपना और परिवार का पालन करता है। मंगलवार की सुबह भी फिरोज और दिनों की तरह खाना खाकर मजदूरी करने के लिए चला गया। घर में उसकी पत्नी अफसाना अकेली थी। अफसाना गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। पास में ही उसके लकड़ी का बेड पड़ा हुआ था। खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और गैस ने आग पकड़ ली।

आग में झुलसकर महिला की मौत

आग में झुलसकर महिला की मौत

आग इतनी तेजी से फैली कि अफसाना को बचने का मौका नहीं मिला। अफसाना जब तक बाहर निकलती तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। मोहल्ले के लोग पानी की बाल्टी लेकर दौड़े, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।आग में झुलसकर अफसाना की मौत हो गई।

लोगों में आक्रोश

लोगों में आक्रोश

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को फोन किया गया था, लेकिन गाड़ी देर से पहुंची। अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से पहुंच जाती तो महिला की जान बच सकती थी। वहीं, फायर ब्रिगेड के अधिकारी अजय शर्मा का कहना था कि फोन आते ही तत्काल गाड़ी को रवाना कर दिया गया था, लेकिन सड़क पर जाम के चलते गाड़ी को मौके पर पहुंचने में समय लग गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। सीओ दिनेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग गैस सिलेंडर में लगने से फैली, जिसमें अफसाना नाम की महिला की मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+