बैंक मैनेजर मना रहा था दूसरी महिला के साथ रंगरेलियां, पत्नी ने आकर रंगेहाथ पकड़ा

मेरठ। बैंक मैनेजर पति को किसी और महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्नी ने हंगामा कर दिया। पत्नी ने मौके पर पुलिस बुला ली और पति और उसकी प्रेमिका को पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी ने थाने पहुंच कर अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

wife caught husband with girlfriend

जानकारी के अनुसार, मामला गुरूवार देर रात करीब 11 बजे का है। हाइवे स्थित एक कालोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मोदीपुरम के एक बैंक में मैनेजर है। उसके पति के कंकरखेड़ा की एक महिला से संबंध है। महिला से संबंध को लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता है। आरोप है कि विगत पांच मई को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। महिला के मुताबिक गुरूवार शाम को उसके पड़ोसियों ने उसे फोन पर बताया कि उसका पति एक महिला को साथ लेकर घर आया है। जिस पर वह रात में ही अपने घर पहुंची, जहां उसका पति महिला के साथ बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में था। जिसके बाद उसने वहां हंगामा करते हुए पुलिस को फोन कर दिया।

थाना कंकरखेड़ा प्रभारी एपी मिश्रा का कहना है कि महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला ने जो तहरीर दी है उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+