मेरठ: हिस्ट्रीशीटर सतीश 'घोड़ा' की साथियों ने की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश सतीश 'घोड़ा' की उसके साथियों ने लाठी-ड़डों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के भटीपुरा गांव की है। जहां रविवार की देर शाम सतीश घोड़ा और उसके साथियों के बीच शराब को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद चंद्रपाल और उससके साथियों ने मिलकर सतीश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, सतीश घोड़ा मेरठ का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसके ऊपर 2 हत्याओं सहित 17 मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज थे। घोड़ा मेरठ पुलिस की टॉप 15 की सूची में शामिल है। बता दें कि रविवार की देर शाम को सतीश 'घोड़ा' अपने साथी के साथ चंद्रपाल के गया। वहां शराब को लेकर सतीश और चंद्रपाल का झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि सतीश शराब पीकर अपने रिश्तेदार अनिल के साथ चंद्रपाल के घर पहुंचा और आनंद के साथ मारपीट करने लगा।
मौके पर चंद्रपाल भी पहुंच गया और दोनों ने मिलकर सतीश और अनिल पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सतीश उर्फ घोड़ा की मौत हो गई। वहीं, अनिल की हालत चिंता जनक बनी हुई है। सतीश घोड़ा की हत्या से गांव में कोहराम मच गया। जिसके बाद सतीश की पत्नी ने 3 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी देहात राजेश कुमार की मानें तो रविवार को किठौर के भटीपुरा गांव में सतीश घोड़ा नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें जांच में पाया गया कि सतीश घोड़ा अपराधी प्रवृत्ति का आदमी था। किसी विवाद को लेकर चंद्रपाल और जयकांत ने उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सतीश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में जयकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications