Video: शर्मनाक! बेटे के शव को ठेले पर रख हाथ फैलाती रही बेबस माँ, अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बेबस गरीब माँ ठेले पर अपने जवान बेटे के शव को लिए, सड़क पर आते-जाते लोगों से अंतिम संस्कार के लिए पैसे मांग रही है। वो चिल्ला रही है कि "हाय मेरा बेटा.. मेरा बेटा.." लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा जो कोई पैसे देना तो दूर, एम्बुलेंस तक को फोन कर दे।
जिसके बाद एक शख्स ने ठेला खींचने में इस बेबस मजबूर माँ की मदद की और जैसे तैसे वो अपने बेटे के शव को लेकर तेजगढ़ी पुलिस चौकी पहुंची। जहां के चौकी इंचार्ज ने तत्काल अपने पैसों से उसकी मदद की। यही नहीं बल्कि आसपास के लोगों से भी पैसे इखट्टे कर महिला को दिए।

दरअसल, यह मामला मेरठ के तेजगढ़ी इलाके का है। जहां मूलरूप से इटावा का रहने वाला राजू सोमवार को अचानक घर से कहीं चला गया था। उसकी माँ ने उसे काफी ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार की सुबह तेजगढ़ी चौराहे पर उसकी लाश सड़क किनारें पड़ी हुई मिली। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
उधर, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सवाल ये उठ रहा है कि क्या इस समाज में गरीब होना कोई अभिशाप है? जवान बेटे की लाश को ठेले पर रखकर उसके अंतिम संस्कार के लिए राह चलते लोगो से पैसे मांगती यह माँ लोगों के अंदर मर गई इंसानियत का जीता जागता उदहारण है।












Click it and Unblock the Notifications