मेरठः स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा चालक और कार पर चढ़ा दिया ट्रॉला, दो की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम ट्रॉला का स्टेयरिंग फेल होने के बाद बेकाबू ट्रॉला डिवाइडर तोड़कर विपरीत दिशा से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार पर चढ़ गया। हादसे में चालक सहित दिल्ली निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और चालक ट्रॉला छोड़कर मौके से फरार हो गया।

uttar pradesh meerut road accident two people died

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिल्ली की तरफ से आ रहा एक ट्रॉला अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ रॉन्ग साइड जा पहुंचा। इसी दौरान हरिद्वार की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रॉले में घुसती चली गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना के चलते आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उधर चालक ट्रॉला छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसी कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला। कार में एक युवक मामूली रूप से घायल था जो पुलिस को देखते ही अचानक कहीं चला गया। वहीं, चालक सहित खून से लथपथ तीन घायलों को पुलिस द्वारा निकट स्थित एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा विजेंद्र पाल राणा ने बताया कि मृतकों की पहचान कार चालक संजय कुमार और अशोक के रूप में हुई है। वहीं, घायल दिल्ली के रोहिणी सेक्टर आठ का निवासी विकास पुत्र हंसराज है जिसकी हालत गंभीर बनी है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+