'यूपी में पहले अपराधी खेल खेलते थे, अब योगी सरकार उनसे जेल-जेल खेल रही है', मेरठ में बोले पीएम मोदी
मेरठ, 02 जनवरी: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी आज मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने 700 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा, भारत के इतिहास में मेरठ का एक स्थान, सिर्फ एक शहर का नहीं बल्कि मेरठ हमारी संस्कृति और हमारे सामर्थ्य का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। सिंधु घाटी के सभ्यता से लेकर देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम तक इस क्षेत्र ने दुनिया को दिखाया है कि भारत का सामर्थ्य क्या होता है। उन्होंने कहा कि अब क्रांतिवीरों की नगरी, खेल वीरों की नगरी के रूप में भी एक नई पहचान स्थापित करेगी।
Recommended Video

पीएम मोदी ने की कसरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरधना में मेजर ध्यान चंद खेल विश्विद्यालय के प्रांगण में शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर खिलाड़ियों से बातचीत के बाद मेरठ में बनने वाले विभिन्न खेल उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान पीएम खेल कंपनियों के प्रत्येक स्टाल पर गए और खेल उत्पादों की बारीकी से जानकारी ली। पीएम ने एक स्टाल पर कसरत भी की।
पीएम मोदी ने कहा- पहले यहां अपराध के टूर्नामेंट होते थे
प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यहां अपराधी अपना खेल खेलते थे, पहले यहां अपराध के टूर्नामेंट होते थे। मेरठ और आस-पास के लोग कभी नहीं भूल सकते थे कि उनके घरों को जला दिया गया था। पहले की सरकारें अपने ही खेल में लगी रहती थीं। पहले क्या-क्या खेल खेले जाते थे, अब योगी सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में जब से भाजपा की सरकार आई है, प्रदेश में दंगे बंद हो गए हैं। जिस कांवड़ यात्रा को रोक दिया गया था वह कांवड़ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। अब यहां कोई बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications