लिव इन में रह रही तलाकशुदा पत्नी और उसकी बेटी को मार कर घर में दफनाया

मेरठ। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद के चलते एक महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने संप्रदाय विशेष के आरोपी प्रेमी के घर में दफनाए गए मां-बेटी के शव बरामद कर लिए हैं। इसी के साथ आरोपी की तलाश जारी है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मोदीनगर निवासी चंचल ने बीती 14 जुलाई को परतापुर थाने में अपनी सहेली प्रिया और उसकी बेटी कशिश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Recommended Video

    मेरठ: मां-बेटी की हत्या कर शव दफनाने वाला शमशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने बुलडोजर से ढहाया घर
    mother daughter killed in meerut

    दरअसल, लोनी निवासी तलाकशुदा प्रिया पिछले पांच सालों से परतापुर के भूड़बराल निवासी शमशाद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। एसपी सिटी के मुताबिक, पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए बुधवार को आरोपी शमशाद के घर की खुदाई करवाई। जहां कमरे में गड्ढा करके दफनाए गए प्रिया और उसकी बेटी कशिश के कंकाल बरामद हो गए। फिलहाल, दोनों कंकाल फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए भेज दिए हैं। उधर, महिला की मौत की जानकारी के बाद हिंदू युवा वाहिनी के नेता गोपाल शर्मा के साथ हिंदू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने लव जिहाद के तहत महिला की हत्या का आरोप लगाया।

    इसी के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पूरे थाने को सस्पेंड किए जाने की मांग की। जिसके बाद आक्रोश को देखते हुए मौके पर आरआरएफ और दो थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रिया की सहेली चंचल का आरोप है कि शमशाद ने अपना धर्म छिपाकर उसकी सहेली प्रिया को प्रेम जाल में फंसाया था। पिछले पांच सालों से प्रिया अपनी बेटी सहित आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इतना ही नहीं आरोपी शमशाद ने काशीराम कॉलोनी स्थित प्रिया का एक फ्लैट बिकवाकर उसकी रकम भी हड़प ली थी। उधर, जब प्रिया को आरोपी के धर्म के विषय में जानकारी मिली तो आरोपी ने उसकी हत्या कर डाली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+