मेरठ: एनकाउंटर में धरे गए चार बदमाश, एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के रोहटा व किठौर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि गोकशी की सूचना के आधार पर सलाहपुर के जंगल घेराबंदी की गई। पुलिस का गोकशों से पूठ गंगनहर पटरी पर सलाहपुर के जंगल में आमना-सामना हो गया, जिसके बाद गोकशों ने पुलिस पर हमला करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गोकश 25 हजार का इनामी ताहिर पुत्र हकीमुद्दीन निवासी गांव रुहासा थाना दौराला और फुरकान पुत्र मुन्ना निवासी रोहटा को गोली लगी। शोएब पुत्र इकरामुद्दीन गांव रुहासा थाना दौराला को पकड़ा गया।
पुलिस शोएब से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पर करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, किठौर के माछरा के जंगल में पुलिस से बचकर भाग रहे एक हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई। इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राधना निवासी शहजाद उर्फ बबलू पुत्र मुन्नर है, जिसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। शहजाद शातिर किस्म का अपराधी है और थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में थी।












Click it and Unblock the Notifications