शादी में 'दूल्हे' के दोस्तों ने कर दिया ऐसा कांड, घरातियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटे बराती, पुलिस ने फटकारी लाठी

दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन पक्ष की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद लड़की ने शोर मचा दिया। यह खबर गांव में भी फैल गई और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद बरात में आए लोगों की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी।

Meerut video of fight between groom side and bride side because of eve teasing went viral

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के सरधना इलाके में छेड़छाड़ को लेकर घरातियों और बारातियों में जूतमपैजार हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वहीं पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
शादी में छेड़छाड़ पर बवाल, बाराती और घराती भिड़े
मेरठ जिले के थाना सरूरपुर क्षेत्र अंतर्गत मैनापुट्टी गांव में मुस्लिम बिरादरी की एक बारात आई हुई थी। बरात में दूल्हा पक्ष के कुछ युवकों ने दुल्हन पक्ष की एक लड़की के साथ रस्मों रिवाज होने के दौरान छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद जैसे ही इसकी जानकारी घरातियों को लगी तो बरात में आए लोगों की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। इस झगड़े में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। वहीं सूचना पर उतई पुलिस मौके पर पहुंच गई और कई युवकों को हिरासत में लिया हैं।

Meerut video of fight between groom side and bride side because of eve teasing went viral

मुजफ्फरनगर से आई 'बरात' में हुआ बवाल
दरअसल मुजफ्फरनगर जनपद के हुसैनपुर गांव से सरूरपुर खुर्द थाना क्षेत्र के मैनापुट्ठी गांव में मुस्लिम बिरादरी की बारात आई थी। शादी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। तभी दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन पक्ष की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद लड़की ने शोर मचा दिया। बारातियों द्वारा हुई छेड़छाड़ से नाराज दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और लड़की से लड़को की पहचान कराई। जिसके बाद यह खबर गांव में भी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बारात में आए युवकों को घेर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने घरातियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद बारात पक्ष के लोगों ने भी दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Meerut video of fight between groom side and bride side because of eve teasing went viral

पुलिस ने लाठी फटकार कर किया भीड़ को काबू
वही गांव में हुए झगड़े की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं दोनों पक्ष के बेकाबू हुए लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां तक फटकारी। बता दें पुलिस ने कड़ी मशक्कत दिखाते हुए कई युवकों को तो मौके से ही धर दबोच लिया। बल्कि कई लोगों की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से और वायरल वीडियो के माध्यम से पुलिस कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+