घर के पड़ोसी ने ही सो रहे पूरे परिवार पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी थी आग

मेरठ। बीती 13 जनवरी की रात खरखौदा थाना क्षेत्र में एक परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने परिवार के पड़ोस में रहने वाले एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मां-बेटी पर गलत नजर रखता था और अपनी कोई मांग पूरी ना होने पर गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दे डाला। फिलहाल आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

meerut police dislosed case of fire in house

बताते चलें कि जाहिदपुर निवासी रहामीन का पति करीब आठ साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। जिसके बाद रहामीन घर में बुटीक चलाकर अपने पांच बच्चों का गुजारा कर रही थी। मगर 13 जनवरी की रात किसी ने घर में सो रहे पूरे परिवार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। घटना में बुरी तरह से झुलसी रहामीन और उसकी पुत्री यशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं, गंभीर रूप से झुलसे मासूम अनस को दिल्ली में भर्ती कराया गया था।

एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से रहामीन के पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय फारुख को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पिछले काफी सालों से महिला के घर पर आना-जाना था। उसके महिला से बेहद प्रगाढ़ संबंध थे, मगर पिछले कुछ समय से महिला का परिवार आरोपी की किसी मांग से इनकार कर रहा था। जिसके चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है की आरोपी महिला के परिवार का खर्च भी उठाता था। मगर, महिला और आरोपी के बीच किसी प्रकार के अवैध संबंध का जवाब देने से एसपी देहात ने इनकार कर दिया। उन्होंने बताया आरोपी को जेल भेजते हुए पीड़ित परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+