नेपाली होटल संचालक मेरठ में चला रहा था रैकेट, 2 युवतियों समेत 7 लोग अरेस्ट, ऐसे मुंह छुपाने लगे

मेरठ। यूपी में नौचंदी थाना क्षेत्र में मेन सेंट्रल मार्केट स्थित साहिल होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड हो गया। पुलिस ने यहां से दो युवतियों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ क्राइम संजीव देशवाल ने बताया क्राइम ब्रांच और एएचटीयू को शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट स्थित साहिल होटल में देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद शाम के समय अचानक होटल में छापा मार दिया गया। इससे होटल में मौजूद स्टॉफ और अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। मौके से होटल संचालक अशोक नेपाली को धर दबोचा है।

डेढ़ साल से इस होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट

डेढ़ साल से इस होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट

कमरों की तलाशी लेने पर दो युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक हालत में दबोचा गया। कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक,अशोक नेपाली पिछले डेढ़ वर्ष से इस होटल में सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था।

लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं

लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं

सीओ क्राइम ने बताया की होटल मालिक विनोद अरोड़ा है। अभी इस रैकेट और होटल मालिक के बीच कनेक्शन की जांच जारी है। यदि होटल मालिक की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। उधर, मेन मार्केट में चल रहे सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

लड़कियों को ऑनलाइन बुक किया जाता था

लड़कियों को ऑनलाइन बुक किया जाता था

बताया जाता है कि इन लड़कियों को ऑनलाइन बुक किया जाता था और ग्राहकों की डिमांड पर देह व्यापार के लिए परोसा जाता था। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर इन लड़कियों की फोटो ग्राहकों के साथ एक्सचेंज किए जाते थे। पसंद आने पर ग्राहक इनकी मुंह मांगी कीमत देते थे। इस होटल में आकर उन्हें सारी सुविधाएं प्रदान की जाती थी। होटल की आड़ में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा होटल का मैनेजर ही चला रहा था।

अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया

अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया

मेरठ कैंट के सीओ संजीव देशवाल ने कहा कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम भी छापेमारी की कार्रवाई में साथ थी। होटल में अचानक कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सभी को गिरफ्तार करके थाने ले आया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+