मेरठ: क्लास छोड़ने के बहाने छात्रा के साथ कार में किया रेप, BJP का लगा था स्टीकर

मेरठ। खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां भाजपा का स्टीकर लगी कार में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई, जब वह कराटे सीखने जा रही थी। हालत बिगड़ने पर छात्रा को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार बरामद कर भाजपा एवं गोरक्षा सेवा समिति से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

      मेरठ: क्लास छोड़ने के बहाने छात्रा के साथ कार में किया रेप, BJP का लगा था स्टीकर
      meerut: physical attack a minor student in a car

      घटना टीपी नगर थाना क्षेत्र की है। यहां 16 वर्षीय किशोरी एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं की छात्रा है। छात्रा ताइक्वांडो भी सीखती है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार (16 अक्टूबर) की शाम को छात्रा अपने घर से ताइक्वांडो क्‍लास जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार पुलकित ने क्‍लास छोड़ने के बहाने छात्रा को अपनी कार में बिठा लिया। आरोप है कि पुलकित छात्रा को शंभूनगर स्थित एक सुनसान सड़क पर ले गया। यहां सड़क किनारे कार खड़ी कर छात्रा से दुष्‍कर्म किया।

      सुनसान इलाके में छात्रा की चीख-पुकार किसी ने नहीं सुनी। छात्रा की हालत बिगड़ने पर पुलकित छात्रा को उसके घर के पास फेंककर फरार हो गया। खून से लथपथ बदहवास छात्रा घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। छात्रा की यह हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। शनिवार की सुबह छात्रा को होश आया तो उसने रोते-बिलखते हुए परिजनों को को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजन टीपी नगर थाने पहुंचे और आरोपी पुलकित सैनी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

      एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलकित के कब्जे से घटना में प्रयोग की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है। कार के शीशे पर भाजपा का स्टीकर लगा है। वहीं, पिछले शीशे पर गोरक्षा सेवा समिति, महानगर अध्यक्ष लिखा हुआ है। पुलिस की जांच में आरोपी का इन दोनों संगठनों से कोई कनेक्शन नहीं पाया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

      फॉरेंसिक टीम ने की छानबीन
      पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने टीपीनगर थाने में पहुंचकर घटना में प्रयुक्त कार की छानबीन की। कुछ फिंगर प्रिंट उठाए। कार की सीट पर जो खून के निशान मिले, उनके सैंपल लिए हैं। तो वहीं, फोरेंसिक टीम भी कार को देखकर दंग रह गई। कार की दोनों सीटें खून से सनी हुई थीं। जिस वक्त छात्रा घर पहुंची तो उसके कपड़े भी खून से सने हुए थे। बदहवास हालत उसके साथ हुई हैवानियत को बयां कर रही थी। दरिंदगी के करीब 15 घंटे बाद छात्रा कुछ बताने की स्थिति में आई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+