साथ बैठकर घर में शराब पी रहे थे पति-पत्नी, फिर बजी फोन की घंटी और....
साथ बैठकर घर में शराब पी रहे थे पति-पत्नी, फिर बजी फोन की घंटी और....
मेरठ, जून 11: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है, यहां एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत दिया। हमले के वक्त महिला भी नशे में थी, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अवैध संबंधों के शक में पति ने जानलेवा वारदात को अंजाम दे डाला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बागड़ियान का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, विकास उर्फ विक्की की शादी पिछले वर्ष दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी नेहा से हुई थी। बताया जाता है कि देर शाम दोनों घर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान नेहा के फ़ोन पर कॉल आ गई। इसी बात को लेकर विकास और नेहा के बीच कहासुनी हो गई। विकास ने पहले नेहा से मारपीट की और फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिए।
काफी देर तक वह लहूलुहान हालत में छत पर ही पड़ी रही। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी विकास की मां को दी तो वह मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। पति-पत्नी दोनों शराब साथ पीते थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हुआ और पति ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। जांच की जा रही है।
जानिए क्या कहा आरोपी की मां ने
आरोपी पति की मां ने बताया कि वह काम पर गई और जब वह घर लौटी तो उन्हें दोनों के झगड़े के बारे में पता चला। दोनों ने शराब पी रखी थी और मैंने बहू को अपने साथ नीचे वाले घर पर चलने को कहा। लेकिन वह मेरे साथ नहीं गई। उन्होंने बताया कि बहू के पास किसी गलत आदमी का फोन आया था इसके बाद बेटा आगबबूला हो गया और उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications