मेरठ: AIMIM कार्यकर्ता जुबैर अंसारी की गोली मारकर की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मेरठ: AIMIM कार्यकर्ता जुबैर अंसारी की गोली मारकर की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मेरठ, 28 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है। यहां एआईएमआईएम कार्यकर्ता और वार्ड 80 के पार्षद जुबैर अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को बाइक सवाल दो बदमाशों ने आज यानी शनिवार (28 अगस्त) की सुबह करीब 11 बजे दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Meerut: AIMIM worker & councillor Zubair Ansari shot dead by two bike-borne assailants

वहीं, बदमाशों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात मेरठ जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के संतोष हॉस्पिटल के पास हुई है। बता दें कि एआईएमआईएम नेता और पार्षद जुबैर अंसारी शनिवार सुबह हुमायूं नगर निवासी अपने दोस्त सदाकत खान के साथ संतोष हॉस्पिटल के पास वाले मकान पर आए हुए थे। करीब 11 बजे सदाकत खान और जुबैर अब्दुल्लापुर जाने के लिए घर से बाहर निकले थे। सदाकत स्कॉर्पियो बैक करके सड़क पर आ गए थे, जबकि जुबैर अंसारी मकान का गेट बंद कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार कुछ हमलावर आए और उन्होंने जुबैर को टारगेट कर फायरिंग कर दी।

वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। वहीं, जुबैर अंसारी को 5 गोलियां लगी और लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल को संतोष हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया। पार्षद की हत्या की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर दौड़े। प्रारंभिक छानबीन में प्रॉपर्टी विवाद में हत्या अंजाम देना सामने आ रहा है। वारदात के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जुबैर अंसारी प्रोपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। जुबैर के परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों से प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे है। बताया कि घटना स्थल के पास लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+