Meerut: घर के बाहर बंधी गाय से 4 युवकों ने की दरिंदगी, शराब के नशे में थे आरोपी, घटना सीसीटीवी में कैद
उत्तर प्रदेश के मेरठ से मानवता को शर्मसार करता एक मामला सामने आया है। जहां देर रात शराब के नशे में धुत चार युवकों ने एक गाय के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। उधर, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देर रात ही गाय के मालिक ने आरोपियों की तलाश की तो शराब के नशे में धुत एक युवक कुछ दूरी पर ही बेहोश पड़ा मिला। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने युवक को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई की। गाय के मालिक ने इस मामले में एक आरोपी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

गाय के साथ दरिंदगी
प्राप्त जानकारी अनुसार मेरठ में नई बस्ती निवासी जयवीर पुत्र पूरन ने बताया कि गुरुवार की रात उसकी गाय घर के बाहर बंधी थी। देर रात लगभग 12:00 बजे गाय का शोर सुनकर जयवीर का परिवार जागा। बाहर निकल कर देखा तो गाय के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। यह नजारा देखते ही जयवीर हैरान रह गया। किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। इसके बाद जयवीर ने बताया कि उसने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें चार युवक उसकी गाय के साथ दरिंदगी करते नजर आ रहे थे। पूरन ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में उन 4 युवको को खोजना शुरू कर दिया। साथ ही गाय का प्रार्थीमिक उपचार भी जरूरी था।

नशे में धुत बेहोश पड़ा मिला आरोपी
इसके कुछ ही देर में पीड़ित ने शोर मचा कर क्षेत्रवासियों को घटना की जानकारी दी। क्षेत्रवासियों के साथ पीड़ित आरोपियों की तलाश में जुट गया। घर से कुछ दूरी पर ही मौहल्ले का ही रहने वाला शेखर नाम का युवक शराब के नशे में धुत बेहोश पड़ा मिला। शेखर के हाथ पर खून लगा था और कपड़े गोबर से सने हुए थे। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने शेखर को दबोचते हुए उसे बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, गाय के मालिक ने शेखर सहित तीन अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications