UP: लिव इन रिलेशन में दरिंदगी पर उतरा प्रेमी, नशे में प्रेमिका के बेटे को सिगरेट से दागा

मेरठ। खबर मेरठ जिले के टीपी नगर थाना क्षेत्र से है। यहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ रह रहा युवक 6 महीने बाद ही दरिंदगी पर उतर आया। दरअसल, महिला के पति की अप्रैल महीने में मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके में रहने लगी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले विक्की नाम के युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

Recommended Video

    UP: लिव इन रिलेशन में दरिंदगी पर उतरा प्रेमी, नशे में प्रेमिका के बेटे को सिगरेट से दागा
    lover beaten girlfriends son in meerut

    महिला के मुताबिक, उसकी शादी हरिद्वार में हुई थी, लेकिन पति की मौत के बाद वो अपने मायके मेरठ आ आकर रहने लगी। इसी दौरान विक्की नाम के युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ समय तक तो सब कुछ सही चलता रहा मगर अचानक विक्की ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। महिला का आरोप है कि विक्की अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। हालात से समझौता करके वह सब कुछ चुपचाप सहती रही। धीरे-धीरे विक्की की वहशत बढ़ती चली गई। विक्की की हरकतों से परेशान महिला वापस मेरठ आ गई। कुछ समय बाद विक्‍की महिला को मनाकर अपने साथ लाया। इसके बाद से दोनों मेरठ के टीपी नगर में ही रह रहे हैं।

    महिला का आरोप है कि इसके बावजूद विक्की की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। हद तो तब हो गई जब दो दिन पहले आरोपी युवक ने शराब पीकर महिला के मासूम बेटे के पैर को सिगरेट से जला डाला। महिला की मानें तो वह घटना की शिकायत करने पुलिस चौकी पर पहुंची। वहां मौजूद एक कॉन्‍स्‍टेबल ने सुनवाई करने की जगह उल्टा महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि कॉन्‍स्‍टेबल ने उसकी बहन को तमाचा भी जड़ दिया।

    इसके बाद बुधवार को पीड़िता ने पूरे प्रकरण की शिकायत एसएसपी कार्यालय में करते हुए अपने प्रेमी और अभद्रता करने वाले कॉन्‍स्‍टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी दिनेशचंद्र ने कॉन्‍स्‍टेबल द्वारा अभद्रता की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+