मेरठ: दिनदहाड़े ज्वेलर की हत्या कर 10 लाख कैश और 5 किलो चांदी लूटकर फरार हुए बदमाश

मेरठ। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। मेरठ में मंगलवार की दोपहर दिनहाड़े बदमाशों ने एक सर्राफ की हत्या करके 10 लाख कैश और पांच लाख की चांदी लूट ली। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उधर, घटना से गुस्साए व्यापारी नेताओं ने पुलिस को खरी-खोटी सुनाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने व्यापारियों को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जागृति विहार थाना क्षेत्र के सेक्टर दो का है।

jeweller shot dead after loot in meerut

ज्वेलर की कनपटी पर गोली मारकर फरार हुए बदमाश

अमन जैन की अपने घर में ही भागमल ज्वेलर्स की दुकान है। बताया जाता है मंगलवार की दोपहर अमन के पिता सतीश दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने सतीश को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने तिजोरी खोल कर लगभग पांच किलो चांदी और 10 लाख का कैश बैग में भर लिया। बदमाश दुकान से निकल ही रहे थे कि घर के भीतर से आए अमन ने शोर मचाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। घबराए बदमाशों ने अमन की कनपटी पर गोली मार दी और बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने दिया जल्द खुलासे का आश्वासन

अमन को आनन-फानन में आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के बाद एसएसपी अजय साहनी एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ सिविल लाइन पूनम सिरोही सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारियों को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+