मेरठ: अस्पताल मालिक ने रिसेप्शनिस्ट से ऑपरेशन थियेटर में की घिनौनी हरकत, गिरफ्तार
मेरठ, 08 जुलाई: यूपी के मेरठ में एक अस्पताल मालिक की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोप है कि अस्पताल के मालिक ने ऑपरेशन थियेटर के अंदर महिला स्टाफ से रेप की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद थौचंदी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। इस मामले में इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि युवती ने अस्पताल मालिक पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिसेप्शनिस्ट को ओटी में बुलाकर रेप की कोशिश
मामला शास्त्रीनगर सेक्टर-6 स्थित एक अस्पताल का है। खरखौदा क्षेत्र निवासी युवती अस्पताल में रिसेप्शन पर काम करती है। युवती का आरोप है कि अस्पताल का मालिक ब्रिजेश यादव उससे छेड़छाड़ और अश्लीलता कर रहा था। बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे वह अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान ब्रिजेश यादव ने उसे ऑपरेशन थियेटर में साफ सफाई के बहाने बुलाया और अश्लीलता की। जब उसने विरोध किया तो उसने रेप की कोशिश की।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता ने पुलिस को फोन कर मामले की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ब्रिजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को टीम मोदी यूथ ब्रिगेड का पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बताता है। पुलिस को उसके ऑफिस से इस संबंध में कुछ फोटो, आईकार्ड, विजिटिंग कार्ड और बाकी सामान मिला है। इस मामले में इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि युवती ने अस्पताल मालिक पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications