हस्तिनापुर की जनता के दिलों पर नहीं चला अर्चना गौतम का जादू, जमानत भी नहीं बचा सकी
हस्तिनापुर की जनता के दिलों पर नहीं चला अर्चना गौतम का जादू, जमानत भी नहीं बचा सकी
मेरठ, 10 मार्च: पश्चिम यूपी की हस्तिनापुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर एक मिथक यह है कि इस सीट पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी की ही लखनऊ में सरकार बनती है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी मुकालबा काफी दिलचस्प रही है। तो वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर तमिल और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस व मॉडल अर्चना गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि, इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा गठबंधन के बीच ही है, लेकिन सुर्खियों में सबसे ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम ने ही रही। फिर भी हस्तिनापुर की जनता के ऊपर उनका जादू नहीं चल सका और वो पांचवें नंबर ही रही।

जमानत तक नहीं बचा पाईं एक्ट्रेस अर्चना गौतम
बिकिनी गर्ल ने नाम से मशहूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस व मॉडल अर्चना गौतम का जादू हस्तिनापुर की जनता के ऊपर नहीं चल सका। सोशल मीडिया पर चर्चाओं में सबसे आगे रहने वाली अर्चना गौतम वोट हासिल करने में बेहद पीछे रही। चुनाव आयोग की अधिकारी वेबसाइट के मुताबिक, 30वें राउंड में अर्चना गौतम को महज 1500 वोट ही मिल सके। 1500 वोटों के साथ अर्चना गौतम हस्तिनापुर सीट पर अपनी जमानत तक नहीं बचा सकी। उनकी जमानत तक जब्त हो गई है।

भाजपा के दिनेश खटीक ने मारी बाजी
हस्तिनापुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश खटीक ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा को 7,175 वोटों से पराजित किया है। दिनेश खटीक को 10,7002 वोट प्राप्त हुए है तो वहीं, सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को 99,827 वोट मिले है। बीएसपी प्रत्याशी संजीव कुमार को 14,176 वोट मिले तो वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार को 4282 वोट मिले है। कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम पांचवें नंबर पर रही, उन्हें 1500 वोट प्राप्त हुए है।

चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से ट्रोल हो रही है अर्चना गौतम
कांग्रेस ने जिस दिन से एक्ट्रेस अर्चना गौतम को टिकट देकर मैदान में उतारा है उसी दिन वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही थी। हिंदू महासभा औऱ विपक्ष लगातार अर्चना गौतम के बिकनी वाले फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें ट्रोल कर रहा था। अर्चना की फिल्मों और पहनावे को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे थे। खुद प्रियंका गांधी को अर्चना के बचाव में सामने आकर उनके पक्ष में बोलना पड़ा।

द्रौपदी के श्राप से हस्तिनापुर को करना चाहती थी मुक्त
अर्चना गौतम हस्तिनापुर को द्रौपदी के श्राप से मुक्त करना चाहती थी। अर्चना गौतम ने कहा था कि अगर हस्तिनापुर की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेज तो वो विकास के लिए जी जान लगा देंगी और हस्तिनापुर को विकास चंडीगढ़ की तर्ज किया जाएगा। वो कहती हैं कि हस्तिनापुर की जनता से बड़े बड़े वादे नहीं करती हैं, लेकिन उनकी आवाज़ के लिए वो विधानसभा के चक्कर बार-बार काटेंगी। कहा कि हस्तिनापुर में न कोई बड़ा बस अड्डा है, न ही रेलवे लाइन, न कोई बड़ा स्टेडियम और न ही कोई बड़ा कॉलेज। ऐसे में हस्तिनापुर विकास की रेस में पिछड़ गया है।

कौन हैं अर्चना गौतम
अर्चना गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नगला हरैरु की रहने वाली हैं। अर्चना का जन्म एक सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। वह अभी 27 साल की हैं। अर्चना ने अपनी 12 की पढ़ाई मेरठ के शांता स्मारक से की है। उसके बाद आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट थीं और उन्होंने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन किया है। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट में जॉब की और उसके बाद वो मुंबई चली गई। अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर को पूरा करने के लिए अर्चना मुंबई में रहीं। मॉडलिंग करियर के दौरान 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया था। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की।












Click it and Unblock the Notifications