Hastinapur Election Result 2022: नहीं चला अर्चना गौतम का जादू, बीजेपी के दिनेश ने मारी बाजी
Hastinapur Election Result: नहीं चला अर्चना गौतम का जादू, बीजेपी के दिनेश ने मारी बाजी
मेरठ, 10 मार्च: पश्चिम यूपी की और मेरठ जिले में आने वाली हस्तिनापुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर एक मिथक यह है कि इश सीट पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी की ही लखनऊ में सरकार बनती है। ऐसे में इस सीट पर चुनावी मुकालबा काफी दिलचस्प रही है। तो वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर तमिल और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस व मॉडल अर्चना गौतम को चुनावी मैदान में उतारा हैं। भाजपा ने यहां से एक बार फिर अपने विधायक दिनेश खटीक पर भरोसा जताया है। हालांकि, इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा गठबंधन के बीच हो, लेकिन सबसे ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम सुर्खियों में रही हैं। अगर शुरुआती रुझानों की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम पीछे चल रही है। इस सीट से भाजपा के दिनेश खटीक आगे चल रहे है।

निर्वाचन आयोग द्वारा 12 बजे के शुरुआती रूझान जारी कर दिए गए है। इन रुझानों में हस्तिनापुर सीट पर 8,575 मतों से भाजपा के दिनेश खटीक आगे चल रहे है। उन्हें अभी तक 29432 मत प्राप्त हुए है। वहीं, दूसरे नंबर पर समाजवादी गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा को 20857 वोट मिले है। बीएसपी के संजीव कुमार को 20857 मत मिले है तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी और एक्ट्रेस अर्चना गौतम को 417 वोट मिले है।

67 हजार वोट से पीछे है अर्चना गौतम
हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर दोपहर के 02:30 बजे तक 17वें राउंड तक की गिनती पूरी हो चुकी है। 17वें राउंड में भाजपा के दिनेश खटीक 67,469 वोटों से आगे चले रहे है। दिनेश खटीक को 68426 वोट मिले है तो सपा गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा को 59716 वोट मिले है। वहीं, तीसरे नंबर पर बीएसपी प्रत्याशी संजीव कुमार 8255 को इतने तो कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम को 957 वोट मिले है।
हस्तिनापुर सीट पर नहीं चला अर्चना का जादू
कांग्रेस प्रत्याशी व एक्ट्रेस अर्चना गौतम का जादू हस्तिनापुर की जनता के ऊपर नहीं चल सका। हस्तिनापुर सीट पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिनेश खटीक का जीत तय है। 28वें राउंड में दिनेश खटीक को 10,5630 वोट मिली है तो सपा गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा 99291 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, बीएसपी प्रत्याशी संजीव कुमार को 13862 वोट मिले है और कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम को 1483 मिले है। इसके साथ अर्चना गौतम की जमानत तक जब्त हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications