हरिओम आनंद सुसाइड: 9 नामजद पर केस दर्ज, SIT कर रही जांच

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आनंद हॉस्पिटल के संचालक हरिओम आनंद द्वारा की गई खुदकुशी के बाद पुलिस ने इस मामले में नामजद कराए गए आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शहर की 9 नामचीन हस्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि करोड़ों के कर्ज के बोझ तले दबे आनंद हॉस्पिटल के संचालक हरिओम आनंद ने बीती 27 जून को सल्फास खाकर अपनी जान दे दी थी। हरिओम आनंद की पुत्री मानसी आनंद ने शहर के नौ नामचीन लोगों पर अपने पिता को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर पिछले 1 महीने से इस मामले में जांच की जा रही थी।

Recommended Video

    हरिओम आनंद सुसाइड: 9 नामजद पर केस दर्ज, SIT कर रही जांच
    hariom anand death case FIR filed against 9 accused

    एसआईटी का गठन करके जांच कराई जा रही है

    सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि मानसी की तहरीर पर नौचंदी थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद कराए गए आरोपियों में सुभारती ग्रुप के ट्रस्टी अतुल कृष्ण और उनकी पत्नी मुक्ति भटनागर, ललित भारद्वाज, जीएस सेठी, आकाश खन्ना, मुमताज कामरान, राहुल दास, समय सिंह सैनी आदि शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 329 और 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया इस मामले में एसएसपी के आदेश पर एसआईटी का गठन करके जांच कराई जा रही है।

    हरिओम आनंद के घरवालों ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई थी गुहार

    बता दें कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर हरिओम आनंद की पुत्री मानसी आनंद की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं रविवार को मानसी की मां मीना और बहन निधि ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+