मेरठ: 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात, ज्वेलर के बाद जिम ट्रेनर की गोलियों से भूनकर हत्या
मेरठ।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में 24 घंटे के अंदर बदमाशों ने दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को ज्वेलर की हत्या के बाद बुधवार सुबह होते ही एक जिम ट्रेन को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात दौराला थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब जिम ट्रेनर रेस लगा रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहींं, घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को घेरते हुए जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

बाइक पर आए दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के मुताबिक, सकौती गांव के रहने वाले 45 वर्षीय परविंदर पुत्र मांगेराम मेरठ के एक जिम में ट्रेनर थे। बताया जाता है बुधवार की सुबह परविंदर अपने घर से दौड़ लगाने के लिए निकले थे। परविंदर के साथ रेस लगा रहे अन्य क्षेत्रीय युवकों के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे वह सभी लोग नंगली-सकौती मार्ग पर रेस लगा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने परविंदर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले के दौरान जहां अन्य युवकों में हड़कंप मच गया। वहीं, पांच गोली लगने से परविंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में पत्नी और छह साल का बेटा
घटना को अंजाम देकर हमलावर दौराला हाईवे की तरफ फरार हो गए। जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और थाना प्रभारी करतार सिंह को ग्रामीणों और परिजनों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी डॉली और एक छह वर्षीय बेटा भी बताया जाता है।

नगर निगम में ठेकेदारी भी करता था जिम ट्रेनर
मृतक की मां कमला और भाई जितेंद्र ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि परविंदर की पत्नी डॉली इन दिनों अपने बेटे के साथ सरधना स्थित अपने मायके में गई है। परिजनों के मुताबिक, उन्हें यह जानकारी नहीं है कि परविंदर मेरठ में किस जिम में काम करता था। हालांकि, परिजनों ने बताया कि परविंदर जिम ट्रेनर के साथ-साथ नगर निगम में ठेकेदारी भी करता था। फिलहाल पुलिस ठेकेदारी में किसी रंजिश के एंगल को जांच के दायरे में रख रही है।












Click it and Unblock the Notifications