बाइक बोट घोटाला: द ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक सत्येंद्र भसीन मेरठ से गिरफ्तार
मेरठ। देश के बहुचर्चित लगभग 35 सौ करोड़ के बाइक बोट घोटाले में कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने नोएडा स्थित द ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक मोंटी भसीन को सोमवार रात गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक, मोंटी भसीन के पास भी बाइक बोट घोटाले की मोटी रकम लगी हुई थी। घोटाले के बाद से ही मोंटी फरार चल रहा था।
Recommended Video

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया था मोंटी भसीन का नाम
बता दें, बाइक बोट घोटाले में ईओडब्लू की जांच के दौरान मोंटी भसीन का नाम सामने आया था। इसके बाद से नोएडा स्थित द ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक मोंटी फरार था। आरोप है कि भसीन ने संजय भाटी और उसके साथी के साथ मिलकर बाइक बोट में रुपए लगाने वाले निवेशकों का पैसा हड़पा है। ईओडब्ल्यू के अधिकारी लगातार मोंटी के पीछे लगे हुए थे। ईओडब्ल्यू के एएसपी राम सुरेश यादव ने बताया कि मोंटी को ग्रेटर नोएडा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है।
मॉल में घोटाले का पैसा लगाने का शक
ईओडब्ल्यू के अधिकारी मान रहे हैं कि नोएडा में बनाए गए मॉल में भी बाइक घोटाले का पैसा लगाया है। बताते चलें बाइक बोट घोटाले में नोएडा के अलग-अलग थानों में 57 मुकदमे दर्ज हुए थे। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले आरोपी सत्येंद्र भसीन को भी जनवरी 2018 में धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह अभी जमानत पर है।












Click it and Unblock the Notifications