मेरठ में हल्दी रस्म में डांस करते वक्त लड़की की मौत, मोबाइल में कैद हुई घटना, देखें Video
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में चचेरी बहन की शादी में डांस करते समय एक युवती अचानक से गिर गई। गिरने के बाद परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। [Video नीचे है।]
शादी के दौरान घर में ऐसा हादसा हो जाने के चलते शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दिखाई दे रहा है कि डांस करते समय लड़की अचानक गिर जाती है।

दरअसल, यह पूरा मामला मेरठ जनपद के अहमदनगर गली नंबर 2 की है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले आफताब के बेटी की रविवार को शादी होनी थी। शादी से पहले शनिवार को हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था।
इस दौरान जहां दुल्हन को घर की महिलाएं हल्दी लगाते हुए मंगल गीत गा रही थीं, वहीं दुल्हन की चचेरी बहन आफताब के भाई मेहताब की बेटी रिमशा भी हल्दी कार्यक्रम में अपने सहेलियों के साथ पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि हल्दी रस्म के दौरान लोग डीजे पर बज रहे केजीएफ फिल्म के गाने 'मैंने तेरे लिए छोड़ा है जमाना, तेरा इरादा तो बता..' पर डांस कर रहे थे। डांस करते समय अचानक रिमशा गिर गई।
रिमशा के धरती पर गिरने के बाद वहां मौजूद लोग तत्काल उसे उठा और उसके चेहरे पर पानी छिड़के काफी प्रयास करने के बाद भी रिमशा नहीं उठी। उसके बाद परिवार के लोग तत्काल उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे।
अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद आफताब के परिवार में मातम पसर गया। वहीं आफताब की बेटी की शादी को भी रोक दिया गया है।
देखें Video-
घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। हालांकि इस बारे में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पूरी घटना कैद है। डांस करते समय लड़की की मौत का खौफनाक वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications