मेरठ: पूर्व शिक्षक एमएलसी ओपी शर्मा का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
Former Teacher Mlc Op Sharma Passed Away At Age Of 87: मेरठ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ में पूर्व शिक्षक एमएलसी ओम प्रकाश शर्मा (OP Sharma) का शनिवार रात करीब 9 बजे निधन हो गया। ओम प्रकाश शर्मा 87 साल के थे। वह 48 साल तक मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट पर एमएलसी बनकर रहे। इस बार पहली बार भाजपा से हारे थे। वह 5 जनवरी को 87 साल के हुए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

पेट की समस्या से थे परेशान
शिक्षक और प्रिंसिपल रहे ओपी शर्मा 1970 के दशक से लगातार शिक्षक संघ की ओर से इस सीट की काबिज थे। ओपी शर्मा के जीतने की इस बार भी पूरी उम्मीद थी। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) से जुड़े रहे ओपी शर्मा शिक्षक संघ के लिए काम करते रहे और पिछले कई दशक से शिक्षक संघ के पर्याय बन गए थे। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेश चंद शर्मा ने बताया कि ओपी शर्मा शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चल रहे प्रदेशव्यापी धरने में भी शामिल हुए थे। वह कई दिन से पेट की बीमारी से ग्रसित थे।
सीएम योगी ने किया दुख व्यक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्ववीट किया, 'शिक्षक नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री ओमप्रकाश शर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति।'












Click it and Unblock the Notifications