मेरठ: कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच इंजीनियरों की हुई दर्दनाक मौत, दोस्‍त की शादी में शामिल होने जा रहे थे

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो कार सवार सभी लोग नोएडा के रहने वाले थे और अपने साथी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Five people died in road accident in Meerut

जानकारी के अनुसार, हादसा सरधना थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर हुआ है। यहां शुक्रवार की देर रात ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अंकित पुत्र जितेंद्र निवासी गांव बली बह्मण थाना गोहाना सोनीपत, कैलाश और ओम प्रकाश रेवाड़ी, मोहित निवासी राजस्थान और सचिन निवासी रुड़की की मौत हो गई। आपको बता दें कि पांचों युवक अपने दोस्त निशांत निवासी जानसठ की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंटी पुलिस ने रात में ही कटर मंगवाकर कार को काटकर शव बाहर निकाले और शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी। दुर्घटना की जानकारी पर अंकित के परिजन भी घटनास्‍थल पर पहुंच गए। परिजनों की मानें तो पांचों युवक लूमैक्स कंपनी में काम करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+