तेज आवाज में DJ बजाकर पड़ोस में रहने वाली किशोरी से किया रेप, केस दर्ज

Meerut News, मेरठ। खबर पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से है, यहां इंचौली थाना (Incholi Police Station) क्षेत्र में एक किशोरी के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि तेज आवाज में डीजे बजाकर गैर संप्रदाय के पड़ोसी युवक ने पीड़िता के साथ उसके घर में रेप किया। डीजे के शोर में किशोरी की चीख-पुकार की आवाज दब कर रह गई। उधर, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करके उल्टा किशोरी के भाई को ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद बुधवार को पीड़िता के परिजन ने एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

first play dj and then physical attack minor girl

क्या है पूरा मामला
मामला इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक शख्स मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ खेत में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान दंपती की नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में ट्रैक्टर पर तेज आवाज में डीजे बजा दिया और दीवाल फांद कर किशोरी के घर में दाखिल हो गया। इसके बाद किशोरी के साथ रेप किया। तेज आवाज में डीजे बजने के कारण उसी चीख-पुकार बाहर नहीं जा सकी। आरोप है आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
शाम को जब पीड़िता के माता-पिता मजदूरी कर वापस लौटे तो बदहवास किशोरी ने उन्‍हें अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन उसे लेकर तत्‍काल इंचौली थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कोरे कागज पर हस्‍ताक्षर करया और फिर डांट-फटकार कर थाने से भगा दिया। वहीं, आरोपी पक्ष फोन कर पुलिस में केस दर्ज न कराने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में पुलिस ने पीड़िता के भाई को ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

एसपी देहात ने थाना पुलिस को लगाई फटकार
हंगामा इतना बढ़ गया था कि एसपी (देहात) केशव मिश्रा को खुद सामने आने पड़ा। मामले की जानकारी होने पर उन्‍होंने थाना पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद किशोरी के भाई को पुलिस हिरासत से छोड़ा गया। एसपी देहात ने किशोरी का मेडिकल कराने और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+